HomeHindi Newsश्रीलंका के खिलाफ टूट गया भारत का विजय रथ, स्पिनर्स के जाल...

श्रीलंका के खिलाफ टूट गया भारत का विजय रथ, स्पिनर्स के जाल में फंसी टीम इंडिया

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच कोलंबो के मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने भारत की टीम को चौंकाते हुए 32 रनों से हरा दिया है। चौकाने जैसा शब्द का प्रयोग मैं इस वजह से कर रहा हूं क्योंकि पिछले 10 वनडे मुकाबले से लगातार भारत की टीम श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले जीत रही थी। लेकिन आखिरकार भारत का विजय अभियान जो श्रीलंका के खिलाफ चल रहा था वो अब टूट गया है।

टूट गया भारत का 11 वनडे से लगातार चल रहा है जीत का अभियान

भारतीय टीम की बात की जाए तो श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा से ही भारी नजर आता रहा है लेकिन बीते 5 सालों की बात करें तो भारतीय टीम हमेशा ही श्रीलंका की टीम के ऊपर हावी रही है यही वजह है कि भारतीय टीम लगातार पिछले 11 वनडे मुकाबले से श्रीलंका के खिलाफ लगातार जीत हासिल कर रही थी लेकिन आखिरकार दूसरे वनडे मुकाबले में यह विजय अभियान थम गया और श्रीलंका के स्पिनर्स के सामने भारतीय बल्लेबाजी एक्सपोज हो गई

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments