HomeHindi Newsश्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलता हुआ दिखाई नहीं देगा भारत...

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलता हुआ दिखाई नहीं देगा भारत का स्टार खिलाड़ी,ये है वजह

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच अगले महीने अगस्त में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। लेकिन उससे पहले इसी महीने तीन मैचों की T20 श्रृंखला भी खेली जाएगी। हालांकि T20 और वनडे दोनों ही श्रृंखलाओं के लिए अभी तक भारत ने अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है लेकिन एक बड़ी खबर भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर सामने आई है।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे हार्दिक पांड्या

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को लेकर जो बड़ी खबर निकलकर सामने आई है उसमें यह कहा जा रहा है की हार्दिक पांड्या ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बीसीसीआई को यह बता दिया है कि वो इस वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं है। इसकी जानकारी उन्होंने बीसीसीआई को दे दी है। यानी हार्दिक पंड्या T20 सीरीज तो खेलेंगे लेकिन वनडे सीरीज में हार्दिक पांड्या खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे।

t20 विश्व कप के बाद से नहीं खेले हैं हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या की बात की जाए तो 29 जून को बारबाडोस में जो फाइनल मुकाबला खेला गया था उसमें हार्दिक पांड्या ने बेहद शानदार प्रदर्शन अपनी गेंदबाजी से किया था। उसके बाद भारत ने पांच मैचों की T20 श्रृंखला जिंबॉब्वे के खिलाफ खेली। उस सीरीज में हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया था और अब हार्दिक पांड्या ने वनडे सीरीज से भी आराम मांगा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments