HomeHindi News255 रनों पर सिमटी भारत की दूसरी पारी, इंग्लैंड के सामने 399...

255 रनों पर सिमटी भारत की दूसरी पारी, इंग्लैंड के सामने 399 रनों का लक्ष्य

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच विशाखापत्तनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल जारी है। और भारत की दूसरी पारी 255 रनों पर सिमट गई है। इस तरह से इंग्लैंड की टीम के सामने 399 का लक्ष्य भारतीय टीम में रखा है। भारतीय टीम की ओर से दूसरी पारी में सिर्फ शुभमन गिल के रन को छोड़ दिया जाए तो भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।

दूसरी पारी में शुभमन गिल ने 104 रनों की पारी खेली। और जो दूसरे सर्वाधिक रन स्कोरर थे वह अक्षर पटेल रहे जिन्होंने 45 रन बनाए। इसके अलावा अश्विन ने 29 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की टीम की ओर से टॉम हार्टली ने 77 रन देकर चार और रेहान अहमद ने 80 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। इसके अलावा दो विकेट जेम्स एंडरसन ने लिए।

अब यहां से भारतीय टीम को आज का दिन खत्म होने तक कम से कम इंग्लैंड के तीन विकेट हासिल करने होंगे। अगर इंग्लैंड दिन का खेल खत्म होने तक 70- 80 रन बना लेता है तो फिर इंग्लैंड की टीम कल और आत्मविश्वास के साथ इस लक्ष्य का पीछा करने आएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments