HomeHindi Newsयशस्वी के दोहरा शतक और जडेजा के पंजे की बदौलत भारत की...

यशस्वी के दोहरा शतक और जडेजा के पंजे की बदौलत भारत की विशाल जीत

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच राजकोट के मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड की टीम को 434 रनों की बड़ी जीत हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम के सामने 557 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लैंड की टीम चौथे दिन ही 122 रनों पर ऑल आउट हो गई।

भारतीय टीम की ओर से रविंद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 41 रन देकर 5 विकेट हासिल किये। इसके अलावा कुलदीप यादव ने 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इंग्लैंड की टीम के लिए पुछल्ले बल्लेबाज मार्क वुड ने 15 गेंद में 33 रनों की पारी खेली।

इस तरह से भारतीय टीम ने 434 रनों की बड़ी जीत दर्ज की है और पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम को हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन उसके बाद भारत ने विशाखापट्टनम टेस्ट में कमबैक किया और अब राजकोट टेस्ट मैच भी जीत लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments