HomeHindi News263 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, शतक से चूके गिल

263 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, शतक से चूके गिल

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज पहले टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल जारी और भारत की पहली पारी 263 रनों पर सिमट गई है। और भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की टीम के ऊपर 24 रनों की बढ़त हासिल की है। भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 90 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 60 रन बनाए।

पंत और गिल ने टीम इंडिया को संकट से उबारा

भारतीय टीम इस मुकाबले में भी संघर्ष कर रही थी और भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी आउट हो चुके थे। लेकिन युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने 96 रनों की साझेदारी की और टीम इंडिया को संकट से उबारने का काम किया। ऋषभ पंत ने 60 रन बनाए। तो शुभमन गिल शतक से जरूर चूक गए लेकिन उनकी 90 रनों की पारी ने टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण काम किया है।

गिल और पंत के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने भी शानदार बल्लेबाजी की और नाबाद 38 रनों की पारी खेली। उन्होंने भारतीय टीम को बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। लेकिन भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली, सरफराज खानज रविंद्र जडेजा कुछ खास नहीं कर सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments