HomeHindi Newsपहले सेशन में भारत की शानदार बल्लेबाजी

पहले सेशन में भारत की शानदार बल्लेबाजी

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल जारी है। और पहले सेशन का खेल खत्म हो गया है। भारतीय टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 222 रन बना लिए हैं और इस वक्त भारत की टीम इंग्लैंड के स्कोर से मात्र 24 रन पीछे है। इस वक्त क्रीज पर केएल राहुल 55 और श्रेयस अय्यर 34 रन बनाकर टिके हुए हैं।

बढ़त की ओर बढ़ रही भारतीय टीम

भारतीय टीम की बात की जाए तो आज पहले सेशन में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के विकेट भारत ने खो दिए। लेकिन उसके बाद केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के बीच एक अच्छी साझेदारी पनप रही है। और उम्मीद है कि यह साझेदारी और भी लंबी होगी और भारत एक बड़ी बढ़त हासिल करने की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments