HomeHindi Newsभारतीय टीम के श्रीलंका दौरे के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस तारीख...

भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस तारीख से होंगे मुकाबले

भारत और जिंबॉब्वे की टीम के बीच इस वक्त पांच मैचों की T20 श्रृंखला खेली जा रही है। लेकिन जैसे ही जिंबॉब्वे का दौरा खत्म होगा उसके बाद भारतीय टीम को श्रीलंका के दौरे पर जाना है जहां भारतीय टीम टीम 3 T20 मुकाबले और तीन वनडे मुकाबले खेलेगी। और यहां से होगी गौतम गंभीर के एरा की शुरुआत,क्योंकि गौतम गंभीर अब टीम इंडिया के हेड कोच बन चुके हैं।

26 जुलाई से शुरू होगी T20 सीरीज

भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे की शुरुआत 26 जुलाई से होगी। 26 जुलाई को पहला T20 मुकाबला खेला जाएगा। उसके बाद 27 जुलाई को दूसरा और 29 को तीसरा T20 मुकाबला खेला जाएगा।

T20 सीरीज खेलने के बाद 1 अगस्त को पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा ।उसके बाद 4 और फिर 7 अगस्त तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा। इस दौरे पर रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। क्योंकि तीनों ही खिलाड़ियों को आराम देने की बातें हुई है जल्द ही टीम का ऐलान भी हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments