HomeHindi Newsबांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा...

बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, कप्तान हुआ चोटिल

भारत के T20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस वक्त बुची बाबू टूर्नामेंट में खेल रहे हैं और एक तरीके से भारत के टेस्ट टीम में वापसी करने के लिए बेताब है। लेकिन सूर्यकुमार यादव को उस वक्त बड़ा झटका लग गया जब वो तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ खेले जा रहे बुची बाबू टूर्नामेंट के मुकाबले में चोटिल हो गए हैं।

सूर्यकुमार यादव की चोट को लेकर बता दें कि चोट कितनी गंभीर है, फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है। लेकिन 5 सितंबर से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी से पहले यह चोट सूर्यकुमार के लिए चिंता का कारण बन सकती है। अगर चोट गंभीर होती है तो टेस्ट टीम में वापसी की उनकी उम्मीदों को झटका लग सकता है।

सूर्यकुमार यादव ने बुची बाबू टूर्नामेंट से पहले कहा था कि वह रेड बॉल में भारतीय टीम के लिए वापसी करना चाहते हैं। इसी के अलावा वो हर फॉर्मेट में भी खेलना चाहते हैं। और उनकी चोट कहीं ना कहीं अब उनकी वापसी के लिए दरवाजे भी बंद कर सकती है।

बुची बाबू टूर्नामेंट में तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ सूर्यकुमार यादव पहली पारी में कुछ खास बल्लेबाजी नहीं कर सके थे। लेकिन वो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने भी नहीं उतर सके क्योंकि उन्हें फील्डिंग के दौरान ही चोट लग गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments