HomeHindi Newsबांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में तीन स्पिनर्स के साथ उतर...

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकती है भारतीय टीम

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच 19 सितंबर से खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच को लेकर इस वक्त चेन्नई में भारतीय टीम जमकर अभ्यास कर रही है और अब भारतीय टीम को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है भारतीय टीम पहले टेस्ट मैच में किस प्लेइंग 11 और क्या गेंदबाजी कांबिनेशन के साथ उतर सकती है हम आपको ऐसा आर्टिकल में बताने जा रहे हैं

चेन्नई टेस्ट मैच में तीन स्पिनर्स के साथ उतरती हुई दिखाई दे सकती है भारतीय टीम:रिपोर्ट

चेन्नई में होने वाले टेस्ट मैच को लेकर यह खबर निकलकर सामने आ रही है कि भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में तीन स्पिनर्स खिला सकती है। जिसमें रविचंद्रन अश्विन, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव। यानी प्लेइंग 11 में अक्षर पटेल शायद ही खेलते हुए दिखाई दे। अब तीन स्पिनर्स को प्लेइंग 11 में शामिल करने से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिच स्पिनर्स के लिए मददगार हो सकती है इसी वजह से तीन स्पिनर्स प्लेइंग 11 में 3 स्पिनर्स खिलाने की बात सामने आ रही है।

जबकि पहले यह कहा जा रहा था कि यहां पर लाल मिट्टी वाली पिच रहेगी जहां पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। लेकिन अब तीन स्पिनर्स की बात सामने आ रही है तो हो सकता है कहीं ना कहीं एक बार फिर से स्पिनिंग ट्रैक बनाने पर विचार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments