HomeHindi Newsरांची टेस्ट जीतने से सिर्फ 74 रन दूर भारतीय टीम

रांची टेस्ट जीतने से सिर्फ 74 रन दूर भारतीय टीम

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच रांची के मैदान पर चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है जिसका चौथे दिन का खेल जारी है और लंच तक भारतीय टीम ने 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 118 रन बना दिए हैं। इस वक्त क्रीज पर शुभमन गिल 18 और रविंद्र जडेजा 3 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और भारतीय टीम को जीत के लिए सिर्फ 74 रनों की जरूरत है।

रोहित शर्मा ने जमाया अर्धशतक

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में 55 रनों की शानदार पारी खेली इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 15 रन बनाए रजत पाटीदार एक बार फिर से अपना खाता भी नहीं खोल सके। इंग्लैंड की टीम की ओर से जो रूट,शोएब बशीर और टॉम हार्टली एक-एक विकेट हासिल कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments