HomeHindi Newsटी टाइम तक मजबूत स्थिति में भारत की टीम,बढ़त हुई 50 पार

टी टाइम तक मजबूत स्थिति में भारत की टीम,बढ़त हुई 50 पार

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल जारी है और टी टाइम तक भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 309 रन बना लिए हैं। इस वक्त भारतीय टीम की कुल बढ़त 62 रनों की हो गई है। क्रीज पर रविंद्र जडेजा 45 और विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

केएल राहुल ने खेली शानदार पारी

भारतीय टीम के मध्य क्रम के बल्लेबाज केएल राहुल ने इस मुकाबले में शानदार पारी खेली। हालांकि केएल राहुल शतक से चूक गए लेकिन उनकी 80 रनों की पारी ने भारत को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। केएल राहुल ने 123 गेंद में 8 चौके और 3 छक्कों की बदौलत 86 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी 35 रन बनाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments