HomeHindi Newsहैदराबाद टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में भारत की टीम, इंग्लैंड ने...

हैदराबाद टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में भारत की टीम, इंग्लैंड ने गंवाए पांच विकेट

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है जिसका आज तीसरे दिन का खेल जारी है। तीसरे दिन के खेल के दूसरे सेशन तक इंग्लैंड की टीम में 172 रनों के भीतर अपने 5 विकेट गवा दिए हैं और इंग्लैंड अभी भी भारत के स्कोर से 18 रन पीछे है। क्रीज पर इस वक्त ओली पोप 67 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारतीय टीम की ओर से इस मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन ने दो रविंद्र जडेजा ने एक और जसप्रीत बुमराह ने दो सफलता हासिल कर ली है। इंग्लैंड की टीम के लिए आज कप्तान बेन स्टोक्स और पूर्व कप्तान जो रूट कुछ खास नहीं कर सके। रूट को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया तो रविचंद्रन अश्विन ने कप्तान बेन स्टोक्स को क्लीन बोल्ड किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments