HomeSportsBGT Seriesमेलबर्न टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया के गिरे...

मेलबर्न टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया के गिरे 6 विकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच मेलबर्न के मैदान पर चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज चौथे टेस्ट मैच का चौथे दिन का खेल जारी है और टी टाइम तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए हैं। और इस वक्त ऑस्ट्रेलिया की टीम की कुल बढ़त 240 रनों की हो गई है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट झटक लिए हैं।

भारत की जीत और हार के बीच खड़े हैं लाबुशेन

ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से मार्न्स लाबुशेन 65 और कप्तान कमिंस 21 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया की टीम की बढ़त को बढ़ा रहे हैं। भारतीय टीम की ओर से बात की जाए तो जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर से 30 रन देकर चार सफलता हासिल कर ली है। मोहम्मद सिराज ने भी 40 रन देकर दो विकेट हासिल किए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments