HomeHindi Newsवनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी...

वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच 6 फरवरी से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। पहला वनडे मुकाबला नागपुर के मैदान पर खेला जाना है। और इस पहले मुकाबले से पहले ही एक बड़ी खबर भारतीय टीम के कैंप से निकलकर सामने आ रही है जिसमें जसप्रीत बुमराह जो की वनडे टीम का हिस्सा थे अब वह बाहर हो चुके हैं उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल कर लिया गया है।

बुमराह हुए वनडे सीरीज से बाहर

वनडे सीरीज से पहले बुमराह को अपनी फिटनेस साबित करनी थी लेकिन वो ऐसा करने से चूक गए. इस बीच टीम मैनेजमेंट इसलिए भी टेंशन में है क्योंकि 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत होनी है और अगर तब तक बुमराह की फिटनेस को लेकर सबकुछ सही नहीं होता है तो भारत के लिए ये बेहद बड़ा नुकसान होगा.

बुमराह को चोट तब से लगी है जब टीम इंडिया बॉर्डर- गावस्कर सीरीज का आखिरी मैच खेल रही थी. सिडनी टेस्ट के दौरान बुमराह को पीठ में खिंचाव आ चुका था. ऐसे में बीच मैच के दौरान ही उन्हें स्कैन्स के लिए ले जाया गया. बुमराह ने दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं की और टीम इंडिया ने अंत में ये मैच गंवा दिया. इस बीच बुमराह एनसीए गए लेकिन अब तक उनकी रिकवरी नहीं हो पाई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments