HomeHindi Newsभारतीय क्रिकेटर के पिता पर टूटा दुखों का पहाड़, 7 साल की...

भारतीय क्रिकेटर के पिता पर टूटा दुखों का पहाड़, 7 साल की हुई सजा

भारतीय टीम के लिए एक टेस्ट एक वनडे और दो T20 मुकाबले खेलने वाले नमन ओझा के ऊपर नए साल से पहले ही दुखो का पहाड़ टूट गया है क्योंकि नमन ओझा के पिता को 7 साल की सजा सुना दी गई है। बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में हुए गबन के मामले में 11 साल बाद फैसला सुनाया गया है और नमन ओझा के पिता ओझा और उनके साथ चार अन्य लोगों को 7 साल की सजा सुनाई गई है।

आपको बता दें कि बैतूल के मुलताई थाना क्षेत्र के जौलखेड़ा गांव में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में 2013 में 1.25 करोड़ रुपये का गबन हुआ था। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंगलवार को मुलताई अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की जौलखेड़ा शाखा से जुड़े गबन के मामले में अपना फैसला सुनाया। इस हाई-प्रोफाइल मामले में मास्टरमाइंड अभिषेक रत्नम समेत अन्य आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई है।

मास्टरमाइंड अभिषेक रत्नम को 10 साल की कैद और 80 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। पूर्व क्रिकेटर नमन ओझा के पिता विनय ओझा जो उस समय बैंक में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे, को भी दोषी करार दिया गया है। उन्हें सात साल की सजा और सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments