HomeSportsBGT Seriesपहले सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने कराई वापसी, ऑस्ट्रेलिया के झटके 5...

पहले सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने कराई वापसी, ऑस्ट्रेलिया के झटके 5 विकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल जारी है और दूसरे दिन के खेल के पहले सेशन में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम के कुल चार विकेट झटके हैं। और इस वक्त ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 101 रन हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने इस सेशन में 26 ओवर में चार विकेट खोकर 92 रन बनाए।

बुमराह और मोहम्मद सिराज ने झटके दोनों विकेट

भारतीय टीम की ओर से अब तक इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह दो -दो सफलता हासिल कर चुके हैं। बुमराह ने ख्वाजा और लाबुशेन का विकेट हासिल किया। तो वही मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड और कॉन्सटास को अपना शिकार बनाया। ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से स्टीव स्मिथ ने 33 रनों की पारी खेली। इसके अलावा वेब्स्टर 28 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी भी भारत के स्कोर से 84 रन पीछे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments