HomeHindi Newsकानपुर टेस्ट में भारत ने जीता टॉस, ये किया फैसला

कानपुर टेस्ट में भारत ने जीता टॉस, ये किया फैसला

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में भी सेम टीम खिलाने का फैसला किया है कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है।

बांग्लादेश की टीम में हुए दो बदलाव

बांग्लादेश की टीम की बात की जाए तो इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम के लिए दो खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। तस्कीन अहमद और नाहिद राणा बाहर हैं। खालिद अहमद और ताईजुल इस्लाम प्लेइंग 11 में शामिल किए गए हैं। इसके अलावा और कोई बदलाव बांग्लादेश की टीम ने नहीं किया है। शाकिब अल हसन भी आज के मुकाबले में खेल रहे हैं।

वही इस मुकाबले में कहां जा रहा था कि कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। क्योंकि अभी भी कानपुर में ओवरकास्ट कंडीशन है बादल छाए हुए हैं। यही वजह है कि कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है और तेज गेंदबाजों के साथ ही उतरने का फैसला किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments