HomeSportsBGT Seriesएडिलेड टेस्ट मैच में भारत ने जीता टॉस,यह किया फैसला

एडिलेड टेस्ट मैच में भारत ने जीता टॉस,यह किया फैसला

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच एडिलेड ओवल के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पिंक बॉल डे नाइट टेस्ट मैच यह खेला जाना है और यही वजह है कि कप्तान रोहित शर्मा ने सीधा टॉस जीता है और बेझिझक अंदाज में बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम ने एक बदलाव इस मुकाबले में किया है।

रविचंद्रन अश्विन की टीम में हुई वापसी

भारतीय टीम की बात की जाए तो भारतीय टीम ने इस टेस्ट मैच में एक बदलाव किया है। वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर रविचंद्रन अश्विन को इस टेस्ट मैच में शामिल किया गया है। इसके अलावा रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों टीम में वापस आ गए हैं। देवदत्त पाडिकल और ध्रुव जुरेल टीम से बाहर गए हैं।

कुछ इस तरह की है भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नितीश रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments