HomeHindi Newsतीसरे वनडे मुकाबले में एक बार फिर पहले गेंदबाजी करेगा भारत

तीसरे वनडे मुकाबले में एक बार फिर पहले गेंदबाजी करेगा भारत

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम के कप्तान चरित असलंका ने एक बार फिर से टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

एक बार फिर से इस मुकाबले में भारत पहले गेंदबाजी करता नजर आएगा क्योंकि श्रीलंका की टीम ने तीनों मुकाबले में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी जिनमें से एक मुकाबला टाई हुआ और दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को हराया है और अब आज तीसरा वनडे मुकाबला है इसमें भी श्रीलंका पहले बल्लेबाजी कर रहा है

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो आज 2 बदलाव भारतीय टीम में हुआ है। रियान पराग आज अपना डेब्यू मुकाबला खेलने जा रहे हैं विराट कोहली ने उन्हें डेब्यू कैप दी है। इसके अलावा केएल राहुल के स्थान पर आज ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments