HomeHindi Newsमहिला T20 विश्वकप के करो या मरो के मुकाबले में भारत करेगा...

महिला T20 विश्वकप के करो या मरो के मुकाबले में भारत करेगा पहले गेंदबाजी

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच महिला t20 विश्व कप बेहद महत्वपूर्ण मुकाबला शारजाह के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम की कप्तान ताहिला मेग्राथ ने ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यानी इस बड़े मुकाबले में भारत पहले गेंदबाजी करता नजर आएगा।

ऑस्ट्रेलिया टीम की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। वहीं भारत की टीम ने भी एक बदलाव किया है और पूजा वस्त्रकर की टीम में वापसी हो गई है। इसके अलावा और कोई भी बदलाव टीम इंडिया ने नहीं किया है। टीम इंडिया के लिए यह काफी बड़ा मुकाबला है उसकी वजह यह है कि अगर भारत को सेमीफाइनल में अपनी जगह बनानी है तो आज ऑस्ट्रेलिया की टीम को हर हाल में हराना होगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के लिए ऐसी है भारतीय टीम

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments