HomeHindi NewsBusinessभारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा.. 'डेड इकोनॉमी' कहने पर पीएम मोदी का...

भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा.. ‘डेड इकोनॉमी’ कहने पर पीएम मोदी का ट्रंप को जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “डेड इकोनॉमी” वाले बयान पर करारा जवाब दिया है। हाल ही में ट्रंप ने भारत पर 25% का टैरिफ लगाते हुए रूस के साथ-साथ भारत की अर्थव्यवस्था को भी “डेड” बताया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि भारत 10वें स्थान से टॉप 5 में आ गया है और जल्द ही टॉप 3 में भी आ जाएगा। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत को यह सफलता रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र से मिली है। उन्होंने कहा कि देश की उपलब्धियों का परचम आसमान में लहरा रहा है।

ट्रंप की टैरिफ वाली धमकियों के बीच नितिन गडकरी का बड़ा बयान

वहीं, अमेरिका के साथ चल रहे टैरिफ विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने परोक्ष रूप से ट्रंप की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा, “जो लोग ‘दादागिरी’ कर रहे हैं, वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे आर्थिक रूप से मजबूत हैं और उनके पास तकनीक है।” गडकरी ने जोर देकर कहा कि अगर भारत को ‘विश्व गुरु’ बनना है तो हमें निर्यात बढ़ाना होगा, आयात कम करना होगा और साइंस व टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना होगा। उन्होंने कहा कि भारत अब किसी के दबाव में आने वाला देश नहीं है और अपनी ताकत और संस्कृति दोनों पर गर्व करता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments