HomeHindi Newsपांचवे T20 मुकाबले में भारत करेगा पहले बल्लेबाजी, इस खिलाड़ी की हुई...

पांचवे T20 मुकाबले में भारत करेगा पहले बल्लेबाजी, इस खिलाड़ी की हुई वापसी

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पांचवा T20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करता नजर आएगा और इस मुकाबले के लिए मोहम्मद शमी की टीम में वापसी हो गई है।

भारतीय टीम की बात की जाए तो भारतीय टीम पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। और अब भारतीय टीम के लिए यहां से सीरीज को एक तरफ़ा अंदाज में जीतने का मौका है। क्योंकि भारत अगर 4-1से सीरीज जीतती है तो एक अलग ही आत्मविश्वास रहेगा। यही वजह है कि शमी के पास खुद को आजमाने का मौका रहेगा।

बदलाव की बात करें तो टीम इंडिया में एक बदलाव हुआ है जिसमें सूर्यकुमार यादव ने मोम्मद शमी को मौका दिया है और अर्शदीप सिंह को आखिरी टी20 से आराम दिया गया है. वहीं इंग्लैंड की टीम में मार्क वुड की वापसी हुई है.

कुछ इस तरह की है भारतीय टीम

संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments