HomeHindi NewsDelhi Newsभारत भी अमेरिकन पर लगाए 50% टैरिफ, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने...

भारत भी अमेरिकन पर लगाए 50% टैरिफ, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने दोटूक कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 50% टैरिफ लगाने के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इसे एक गंभीर मुद्दा बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत को भी अमेरिकी निर्यात पर 50% टैरिफ लगाकर इसका जवाब देना चाहिए।

थरूर ने कहा, “इसका असर तो पड़ेगा ही क्योंकि उनके साथ हमारा 90 बिलियन डॉलर का व्यापार है और अगर हर चीज 50% महंगी होगी तो खरीदने वाले भी सोचेंगे कि भारतीय चीजों को क्यों खरीदें?” उन्होंने आगे कहा, “अगर वे ऐसा करेंगे तो हमें भी अमेरिकन निर्यात पर 50% टैरिफ लगाना चाहिए। ऐसा नहीं है कि कोई भी देश हमें ऐसे धमकी दे सके।”

थरूर ने कहा कि यह कदम भारत के लिए चिंता का विषय है क्योंकि इसका सीधा असर भारतीय निर्यात पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है और टैरिफ से भारत के कपड़ा, ज्वेलरी और सीफूड जैसे प्रमुख निर्यात क्षेत्र प्रभावित होंगे।

कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि भारत को अपनी राष्ट्रीय हितों की रक्षा करनी चाहिए और इस तरह के एकतरफा फैसलों के आगे झुकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और एक मजबूत कूटनीतिक जवाब देना चाहिए। थरूर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पीएम मोदी ने भी ट्रंप के टैरिफ पर कहा था कि वे देश के किसानों के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments