HomeHindi Newsपाकिस्तान नहीं बल्कि भारत कर सकता है चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी,...

पाकिस्तान नहीं बल्कि भारत कर सकता है चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी, सामने आया बड़ा अपडेट

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। क्योंकि भारत की सरकार ने भारत की टीम को पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दी है। ऐसे में बीसीसीआई चाहता है कि भारत के मुकाबले दुबई में खेले जाएं जो की हाइब्रिड मॉडल के तहत होंगे।

लेकिन हाल ही में जिस तरह से पाकिस्तान में राजनीतिक प्रोटेस्ट हुआ है उसके बाद से चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में होगी या वहां से बाहर होगी इसको लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। लेकिन इसी बीच बीसीसीआई को भारतीय सरकार का साथ मिला है और भारत भी अब चैंपियंस ट्रॉफी की दावेदारी पेश कर सकता है।

भारत भी होस्ट कर सकता है चैंपियंस ट्रॉफी


आपको बता दें दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार भारत की सरकार ने BCCI से कह दिया है कि टीम को पाकिस्तान नहीं भेजना है। इसके साथ ही सरकार ने ये भी कहा है कि यदि पाकिस्तान ने टूर्नामेंट को होस्ट करने से इंकार किया तो भारत इसकी होस्टिंग के लिए एकदम तैयार है। हालांकि इसके लिए पहले ICC को होस्टिंग को लेकर अंतिम निर्णय लेना होगा।

और यह खबर पहले भी सामने आई थी कि अगर पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी होस्ट करने से इनकार करता है तो फरवरी के महीने में चैंपियंस ट्रॉफी भारत में हो सकती है। क्योंकि फरवरी में ठंड का मौसम रहता है और भारत में फैन्स क्रिकेट के दीवाने हैं। ऐसे में वयूवरशिप की भी किसी प्रकार से कोई समस्या नहीं आएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments