HomeHindi Newsदूसरी पारी में भारत ने गंवाया रोहित शर्मा का विकेट

दूसरी पारी में भारत ने गंवाया रोहित शर्मा का विकेट

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल चल रहा है। टी टाइम तक भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा का 19 रनों पर विकेट गवाया है। फिलहाल क्रीज पर यशस्वी जायसवाल 19 और शुभमन गिल 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का विकेट जो रूट ने हासिल किया है। भारतीय टीम ने शुरुआत तो एक तरह से तेज अंदाज में की है। रोहित शर्मा तेज अंदाज में ही बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन जो रूट की गेंद पर वह आउट हो गए।

भारतीय टीम की कुल बढ़त अब तक 170 रनों की हो गई है अगर भारतीय टीम इस मुकाबले में जीतना चाहती है तो कम से कम भारत को 400 से ऊपर का लक्ष्य इंग्लैंड के टीम को देना होगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments