HomeHindi News27 सालों बाद श्रीलंका से वनडे सीरीज हारा भारत,गंभीर एरा की खराब...

27 सालों बाद श्रीलंका से वनडे सीरीज हारा भारत,गंभीर एरा की खराब शुरुआत

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ भारत की टीम के हाथ से सीरीज भी फिसल गई। क्योंकि भारतीय टीम को अगर इस सीरीज को बराबर करना था तो हर हाल में तीसरे वनडे मुकाबले में जीत चाहिए थी लेकिन तीसरे वनडे मुकाबले में भारत 110 रनों के बड़े अंतर से हार गया।

27 साल बाद श्रीलंका से वनडे सीरीज हार गया भारत

भारतीय टीम की बात की जाए तो आखिरी बार भारत श्रीलंका से 1997 में द्विपक्षीय सीरीज हारा था। 1997 के बाद 27 साल बाद भारत को द्विपक्षीय सीरीज में हर का सामना करना पड़ा है। इस तरह से गौतम गंभीर के एरा की हार के साथ शुरुआत हुई है। T20 सीरीज में भारत को जीत हासिल हुई थी लेकिन वनडे सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा।

इस पूरी वनडे सीरीज में भारतीय टीम के बल्लेबाज स्पिनर्स के सामने संघर्ष करते नजर आए और श्रीलंका के स्पिनर्स ने ही अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम के खिलाफ सीरीज जीती है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments