HomeSportsBGT Seriesपहले सेशन में भारत ने गवाये 4 विकेट, स्टार्क ने झटके 3...

पहले सेशन में भारत ने गवाये 4 विकेट, स्टार्क ने झटके 3 विकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच एडिलेड के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस दूसरे टेस्ट मैच का पहले दिन का खेल जारी है और टी टाइम तक भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोल बल्लेबाजी कर रहे हैं और ऋषभ पंत चार रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

एडिलेड के मैदान पर नहीं चला विराट कोहली का बल्ला

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहली गेंद पर यशस्वी जयसवाल बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। उसके बाद शुभमन गिल और केएल राहुल के बीच 69 रनों की शानदार साझेदारी हुई। लेकिन उसके बाद नियमित अंतराल पर केएल राहुल, विराट कोहली और शुभमन गिल भी आउट हो गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments