HomeHindi Newsदूसरे सेशन में भारत ने गवाएं 3 विकेट, जायसवाल ने जड़ा एक...

दूसरे सेशन में भारत ने गवाएं 3 विकेट, जायसवाल ने जड़ा एक और अर्धशतक

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच रांची के मैदान पर चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज चौथे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल जारी है। दूसरे सेशन में टी टाइम तक भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 131 रन बना लिए हैं। इस वक्त बल्लेबाजी पर यशस्वी जायसवाल 54 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

जायसवाल ने एक बार फिर दिखाया अपना जलवा

भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है और अभी भी बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा दो रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल ने 38 रन बनाए। रजत पाटीदार ने 17 रन बनाए। रजत पाटीदार एक बार फिर से नाकामयाब रहे और 17 रन बना कर आउट हो गए। रविंद्र जडेजा ने 12 रन बनाए और आउट हो गए। इंग्लैंड की टीम की ओर से शोएब बशीर अब तक तीन विकेट हासिल कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments