HomeHindi Newsदुख की घड़ी में भारत रूस के साथ.. पीएम मोदी ने आतंकी...

दुख की घड़ी में भारत रूस के साथ.. पीएम मोदी ने आतंकी घटना पर किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस में आतंकी घटना पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि हम मॉस्को में जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। गौरतलब है कि मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में एक संगीत कार्यक्रम में हथियारों से लैस 5 बंदूकधारियों ने लोगों पर गोलीबारी की। इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के हमले में कम से कम 60 लोग मारे गए और 145 से अधिक घायल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments