HomeHindi Newsवैश्विक डिजिटल महाशक्ति बन रहा भारत.. डिजिटल अरेस्ट पर बोले धर्मेंद्र प्रधान

वैश्विक डिजिटल महाशक्ति बन रहा भारत.. डिजिटल अरेस्ट पर बोले धर्मेंद्र प्रधान

उत्तर प्रदेश वाराणसी पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए डिजिटल अरेस्ट घोटाले के मुद्दे पर कहा कि भारत एक वैश्विक डिजिटल महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। ऐसे समय में इसकी नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। हमें इसका गहन अध्ययन करना होगा और नई चुनौतियों का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान देश में डिजिटल दुनिया से जुड़े लोगों को एक नई राह दिखा रहा है।

भाजपा अनुशासित पार्टी और देशभक्त पार्टी : मौर्च

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है, देशभक्त पार्टी है। प्रदेश में संगठन महापर्व में पहले सदस्यता का अभियान चलाया गया और अब संगठनात्मक चुनाव के अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला के आधार पर भाजपा का एक मजबूत संगठन खड़ा होगा।

हिरासत में हुई मौत पर कांग्रेस का हमला

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने चिनहट में हिरासत में हुई मौत के मामले पर कहा कि कस्टोडियल डेथ का यह कोई पहला मामला नहीं है। जो अधिकारी दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments