HomeSportsBGT Seriesअभ्यास मुकाबले में भारत ने PM X1 को आसानी से दी मात,...

अभ्यास मुकाबले में भारत ने PM X1 को आसानी से दी मात, गिल ने जड़ा शानदार अर्धशतक

भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्राइम मिनिस्टर इलेवन की टीम के बीच कैनबरा के मैदान पर अभ्यास मुकाबला खेला गया। इस अभ्यास मुकाबले में भारत की टीम ने प्राइम मिनिस्टर 11 की टीम को 6 विकेटों से हरा दिया है। भारतीय टीम के सामने 241 रनों का लक्ष्य प्राइम मिनिस्टर 11 की टीम ने रखा था जवाब में भारतीय टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 50 रनों की पारी खेली।

भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल के अलावा यशस्वी जायसवाल ने भी 45 रनों की पारी खेली उनके जोड़ीदार केएल राहुल ने 26 रन बनाए। नीतीश रेड्डी ने 42 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा भी अभ्यास मुकाबले में खेलने उतरे लेकिन रोहित शर्मा सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा आज नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने 27 और वाशिंगटन सुंदर ने 15 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को जीत दिला दी। इस मुकाबले में सरफराज खान को भी बल्लेबाजी करने का मौका मिला लेकिन सरफराज खान सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए।

अब अभ्यास मैच तो भारतीय टीम ने जीत लिया है और अभ्यास भी शानदार कर लिया है, और अब 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा और टीम इंडिया ने उसके लिए भी अच्छी खासी तैयारी इस अभ्यास मुकाबले से कर ली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments