HomeHindi Newsबांग्लादेश की टीम को डेढ़ दिन में भारत ने हराया टेस्ट मैच,2-0...

बांग्लादेश की टीम को डेढ़ दिन में भारत ने हराया टेस्ट मैच,2-0 से अपने नाम की सीरीज

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश की टीम को पांचवें दिन के दूसरे सेशन में बड़ी आसानी से 7 विकेट से हरा दिया है। और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है। भारतीय टीम के सामने बांग्लादेश की टीम ने 95 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारत में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारतीय टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 45 गेंद में 51 रनों की पारी खेली तो वहीं पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 37 गेंद में 29 रन बनाए।

दूसरी पारी में नहीं चले रोहित और गिल

भारतीय टीम जब 95 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा मेहंदी हसन की गेंद पर 8 रन बनाकर कैच आउट हो गए। उसके बाद शुभमन गिल ने भी 6 रनों की पारी खेली और मेहंदी हसन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। उसके बाद यशस्वी जयसवाल और विराट कोहली के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई और भारत की टीम ने बड़ी आसानी से मुकाबले को जीत लिया। यशश्वी जायसवाल को पूरे मैच में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। वही रविचंद्रन अश्विन को 11 विकेट पूरी सीरीज में लेने पर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments