HomeHindi Newsतीसरे वनडे मुकाबले में भारत की पहले बल्लेबाजी, इन्हें मिला टीम में...

तीसरे वनडे मुकाबले में भारत की पहले बल्लेबाजी, इन्हें मिला टीम में मौका

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला खेला जा रहा है इस मुकाबले में एक बार फिर से इंग्लैंड की टीम के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीत लिया है लेकिन इस बार उन्होंने बल्लेबाजी नहीं बल्कि गेंदबाजी का फैसला किया है और पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है

इस तीसरे वनडे मुकाबले में भारत ने कई बदलाव किए हैं मोहम्मद शमी की जगह अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 में मौका दिया गया है। इसके अलावा कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर को भी टीम में जगह मिली है। रविंद्र जडेजा को आज के मुकाबले में नहीं खिलाया गया है उनको रेस्ट दिया गया है।

भारतीय टीम पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम आज लगातार उन खिलाड़ियों को मौका दे रही है जो बेंच पर बैठे हुए थे। अब देखना यह है कि जो खिलाड़ी बेंच पर बैठे हुए थे वो इन मौकों का किस तरह से फायदा उठाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments