HomeHindi Newsऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ फ्लॉप हुई इंडिया ए की बल्लेबाजी, 0 पर...

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ फ्लॉप हुई इंडिया ए की बल्लेबाजी, 0 पर आउट हुए ऋतुराज

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए की टीम के बीच दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसका पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। और पहले टेस्ट मैच के पहले दिन ही भारत ए की पहली पारी सिर्फ 107 रनों पर सिमट गई है जिसमें कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ तो अपना खाता भी नहीं खोल सके हैं। तो वही अभिमन्यु इश्वरन जिन्हें बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की टीम में भी जगह मिली है वो सिर्फ सात रन ही बना सके।

इंडिया ए की टीम की ओर से साई सुदर्शन और देवदत्त पडीक्कल ने कुछ रन जरूर बनाये। इन दोनों ने क्रमशः 21 और 36 रन बनाए। इसके अलावा बाबा इंद्रजीत 9 और ईशान किशन सिर्फ 4 रन का ही योगदान दे पाए। नवदीप सैनी ने इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कुछ लाज बचाई और 23 रनों की पारी खेली।

ताजा समाचार लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट के नुकसान पर सात रन बना लिए हैं। और भारतीय टीम को पहली सफलता तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने दिलाई है। मुकेश कुमार को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर बॉर्डर ट्रॉफी में जगह मिली है। अब देखना यह है कि इस टेस्ट मैच में किस तरह से भारतीय टीम कमबैक करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments