Saturday, July 27, 2024
HomeHindi NewsBihar Newsमहाराष्ट्र-बिहार में इंडिया गठबंधन दोफाड़.. सीट शेयरिंग पर फंसा है पेंच

महाराष्ट्र-बिहार में इंडिया गठबंधन दोफाड़.. सीट शेयरिंग पर फंसा है पेंच

लोकसभा चुनाव सिर पर हैं, लेकिन इंडिया गठबंधन में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार और महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन बिखरने की कगार पर है। सीटों को लेकर कांग्रेस का अन्य दलों से विवाद गहराते जा रहा है। महाराष्ट्र में उद्धव, शरद पवार और कांग्रेस में टकराव की स्थिति है तो बिहार में पूर्णिया की सीट पर कांग्रेस नेता पप्पू यादव अड़े हुए हैं। बहरहाल भले ही ये मुद्दा सुलझ जाए, लेकिन इससे चुनाव लडऩे की तैयारी, मोदी को हटाने का संकल्प और इच्छाशक्ति सबसे सामने खुलकर आ गई है। ऐसे में संदेह की स्थिति है कि क्या यह गठबंधन वाकई मोदी से मुकाबला कर पाएगा?

महाराष्ट्र में महाभारत

महाराष्ट्र में एनडीए में सीट शेयरिंग की स्थिति स्पष्ट है, लेकिन महाविकास आघाड़ी में टकराव है। कम से कम 4 सीटों पर एमवीए में टकराव की स्थिति है। उद्धव गुट ने 17 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इस पर शरद पवार को कहना पड़ गया कि गठबंधन धर्म का पालन नहीं हो रहा है। उद्धव गुट के इस कदम से कांग्रेस भी नाराज है। बहरहाल एक बार फिर आज शाम बैठक होगी, जिसमें विवाद को हल करने पर चर्चा हो सकती है। वहीं बिहार में भी पूर्णिया और एक कटिहार सीट पर कांग्रेस और राजद में टकराव की स्थिति है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments