HomeHindi NewsBihar Newsझारखंड में इंडिया गठबंधन का मंथन.. जानें आरजेडी क्यों है निराश और...

झारखंड में इंडिया गठबंधन का मंथन.. जानें आरजेडी क्यों है निराश और नाराज

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की। बताया जाता है कि जिस होटल में राहुल गांधी और सोरेन थे, वहां तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं। हालांकि आरजेडी ने इस मंथन में पार्टी को शामिल न होने पर निराशा जताई है। वहीं झारखंड में सीट बंटवारे को लेकर राजद की निराशा पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि किसी से कोई नाराजगी नहीं है। सब ठीक चल रहा है।

जेएमएम ने कहा-ऑल इज वेल

झारखंड विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सीट बंटवारे पर हमारे प्रभारी, अध्यक्ष, सीएलपी नेता और इंडिया गठबंधन की टीम बैठी है। इत्मीनान के साथ सभी चीजें हो रही हैं। कहीं पर भी कोई भेद नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड की महान जनता दोबारा इंडिया गठबंधन को हेमंत सोरेन की सरकार को मौका देगी।

प्रक्रिया में शामिल नहीं करने का है दुख : मनोज झा

झारखंड विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर राजद नेता मनोज झा ने कहा कि हमारा पूरा नेतृत्व यहां है। आज सुबह बैठक हुई और उस बैठक में ये पाया गया कि ताकत जनाधार की है, जो राजद के पक्ष में है। पिछली बार हम 7 सीटों पर लड़े क्योंकि लालू यादव का हृदय विशाल था। अब दुख के साथ कहना पड़ता है कि एकतरफा फैसला लिया गया। हम अपने गठबंधन के सहयोगियों को कहेंगे कि उसके अनुसार फैसला लें। कल से हमारे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रांची में हैं, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव यहां हैं। सब लोगों के होने के बावजूद अगर गठबंधन की बनावट की प्रक्रिया में आपने हमें शामिल नहीं किया तो इस बात का दुख तो होता है। हम लोगों ने 15 से 18 ऐसी सीटें चिह्नित की हैं, जहां हम शायद अकेले भी भाजपा को परास्त करने में सक्षम हैं। तमाम विकल्प खुले हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments