HomeHindi NewsDelhi Newsदिल्ली में उत्तराखंड निवास का उद्घाटन.. सीएम धामी बोले-लंबी प्रतीक्षा पूरी

दिल्ली में उत्तराखंड निवास का उद्घाटन.. सीएम धामी बोले-लंबी प्रतीक्षा पूरी

दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य अतिथि गृह उत्तराखंड निवास के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को लंबे समय से प्रतीक्षा थी कि हमारा एक उत्तराखंड निवास यहां बनकर तैयार हो। आज हमारी वो प्रतीक्षा पूरी हुई है। उत्तराखंड निवास हमारी लोक कला, लोक संस्कृति, हमारी विरासत को बढ़ाने का काम करेगा और सभी के लिए सुविधा होगी। सीएम ने कहा कि यह हमारे स्थानीय उत्पादों के लिए भी बड़ा केंद्र होगा, लोग यहां से उसकी खरीदारी कर पाएंगे। उत्तराखंड निवास चाणक्यपुरी में बना है और इसमें 51 कमरे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments