HomeHindi Newsगिल की मौजूदगी में सिर्फ 55 रनों पर ऑल आउट हुई पंजाब...

गिल की मौजूदगी में सिर्फ 55 रनों पर ऑल आउट हुई पंजाब की टीम

पंजाब और कर्नाटक की टीम के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पंजाब की टीम पहली पारी में सिर्फ 55 रनों पर ऑल आउट हो गई है। रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पंजाब की टीम का यह सबसे कम स्कोर है।

शुभ्मन गिल भी नहीं बना सके रन

पंजाब की टीम के लिए ओपनिंग करने उतरे स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल फ्लॉप रहे औऱ 8 गेंदों में 1 चौके की मदद से 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पंजाब के लिए रमनदीप सिंह ने 16 रन और मयंक मार्कंडे ने 12 रन की पारी खेली। लेकिन टीम के अन्य 9 खिलाड़ी दहाईं के आंक़ड़े तक नहीं पहुंच पाए।

इसके अलावा कर्नाटक के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए कौशिक वी ने 4 विकेट, अभिलाष शेट्टी ने 3 विकेट, एम प्रसिद्ध ने 2 विकेट और यशोवर्धन परंतप ने 1 विकेट हासिल किया। पंजाब की टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन पहली पारी में तो सभी खिलाड़ी फ्लॉप रहे। अब देखना यह है कि गेंदबाज किस तरीके से पंजाब का कमबैक कराते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments