HomeHindi Newsमुंबई टेस्ट में भारतीय टीम ने पहले सेशन में झटके तीन विकेट

मुंबई टेस्ट में भारतीय टीम ने पहले सेशन में झटके तीन विकेट

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस तीसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है और न्यूजीलैंड की टीम ने लंच तक तीन विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की टीम ने सलामी बल्लेबाज कप्तान टॉम लैथम, डेविन कॉन्वे और रचिन रविन्द्र के विकेट गवा दिए हैं।

वाशिंगटन सुंदर ने झटके 2 विकेट

भारतीय टीम की ओर से एक बार फिर से वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी की है और दो विकेट झटक लिए हैं। वाशिंगटन सुंदर ने टॉम लैथम और रचिन रविंद्र को आउट किया है। इसके अलावा डेविन कॉन्वे को आकाशदीप ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

न्यूजीलैंड की टीम की ओर से कप्तान टॉम लैथम ने 28 डेविन कॉन्वे ने 4 और रचिन रविन्द्र ने 5 रनों की पारी खेली। इस वक्त क्रीज पर विल यंग 38 और डेरेल मिचेल 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments