HomeHindi Newsभारत के खिलाफ बड़े मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी...

भारत के खिलाफ बड़े मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच t20 विश्व कप का सबसे बड़ा मुकाबला दुबई के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यानी इस इस मुकाबले में भारत की महिला टीम पहले गेंदबाजी करती हुई नजर आएगी।

पाकिस्तान के खिलाफ टॉस गवाने के बाद भारतीय टीम की कप्तान हरमानप्रीत कौर ने कहा है कि हम भी यहां पर पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। पर हम यहां पर अच्छी गेंदबाजी करना चाहेंगे और पाकिस्तान की टीम को कम स्कोर पर रोकना चाहेंगे।

भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है। क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रनों से पहले मुकाबले में हार के बाद भारतीय टीम के लिए पहले राउंड से ही बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में आज हर हाल में भारतीय टीम एक बड़े अंतर से पाकिस्तान को हराना चाहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments