HomeHindi Newsरूद्रप्रयाग में फिर कांग्रेस की जिला पंचायत सदस्य सहित सैकड़ों लोगों ने...

रूद्रप्रयाग में फिर कांग्रेस की जिला पंचायत सदस्य सहित सैकड़ों लोगों ने थामा बीजेपी का साथ

भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाल लोक सभा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने जनपद रूद्रप्रयाग के केदारनाथ एवं रूद्रप्रयाग विधान सभा के विभिन्न क्षेत्रों में जन सम्पर्क एवं रोड़ शो करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जनपद रूद्रप्रयाग से विशेष आत्मीय लगाव है। वे सबसे अधिक बार रूद्रप्रयाग जनपद में ही आए हैं,उनका केदारनाथ से बहुत पुराना नाता है यही वजह है कि उनके नेतृत्व में केदारनाथ में मास्टर प्लान के तहत केदारपुरी का जीर्णोद्धार किया है।जिसके बाद केदारनाथ की यात्रा हर वर्ष नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है और उत्तराखण्ड के साथ साथ रूद्रप्रयाग की जिले की आर्थिकी को संवार रही है।उन्होंने कहा कि हमारी सबकी जिम्मेदारी बनती है कि मोदी जी को चार सौ सीट से अधिक जिताकर तीसरी बार उनको प्रधानमंत्री बनाये।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments