HomeHindi Newsपोलैंड में मोदी ने याद किया यूक्रेन संकट.. इस बात के लिए...

पोलैंड में मोदी ने याद किया यूक्रेन संकट.. इस बात के लिए जताया आभार

वारसॉ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ कई दौर की बातचीत की। मोदी ने कहा कि टस्क लंबे समय से भारत के अच्छे मित्र रहे हैं। भारत और पोलैंड की मित्रता को मजबूत करने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। आज का दिन भारत और पोलैंड के संबंधों के लिए विशेष महत्व रखता है। 45 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने पोलैंड का दौरा किया है। मेरे तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही ये सौभाग्य मिला है। मैं पोलैंड की सरकार और यहां के लोगों का विशेष आभार व्यक्त करता हूं। मोदी ने कहा कि 2022 में यूक्रेन संकट के दौरान फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए आपने जो उदारता दिखाई, उसे हम भारतवासी कभी नहीं भूल सकते हैं।

रणनीतिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ यादगार

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा कि आज का दिन दोनों देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। यह हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है कि हम अपने देशों के बीच रणनीतिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री की मेजबानी कर रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है। यह इस बात का प्रमाण है कि हमारे दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर होते जा रहे हैं। यह पूरे क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री पोलैंड के बाद यूक्रेन भी जाने वाले हैं। यहां वे यूक्रेन के राष्ट्रीय जेंलेस्की से मुलाकात करेंगे, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें हैं। माना जा रहा है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष पर विराम भी लग सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments