HomeHindi Newsडेब्यू मुकाबले में हर्षित राणा ने डकेट आउट ब्रुक को किया चलता,...

डेब्यू मुकाबले में हर्षित राणा ने डकेट आउट ब्रुक को किया चलता, भारत का कराया शानदार कमबैक

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच पहला वनडे मुकाबला नागपुर के मैदान पर खेला जा रहा है। पहले वनडे मुकाबले में हर्षित राणा और यशस्वी जयसवाल डेब्यू कर रहे हैं और अपने डेब्यू मुकाबले में जहां हर्षित राणा ने बेन डकेट को आउट किया. वही यशस्वी जायसवाल ने पीछे भागते हुए एक जबरदस्त कैच अपने डेब्यू मुकाबले में लिया है। हर्षित राणा शुरुआती तीन ओवर में काफी महंगे साबित हुए थे और 37 रन खर्च कर चुके थे। लेकिन उसके बाद उन्होंने कमबैक करते हुए डकेट और ब्रुक को आउट किया।

एक ही ओवर में डकेट और ब्रुक को किया चलता

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा इस मुकाबले में काफी महंगे साबित हो रहे थे. लेकिन एक ही ओवर में उन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाज बेन डकेट और दाएं हाथ के बल्लेबाज हैरी ब्रुक को शून्य पर चलता करके भारतीय टीम का कमबैक करा दिया है। क्योंकि इंग्लैंड काफी तेजी से रन बना रहा था और उसके बाद इंग्लैंड की रन गति काफी थम गई है। हर्षित राणा इस मुकाबले में काफी तेज गति से गेंदबाजी कर रहे थे लेकिन फिल साल्ट उनके ऊपर टूट पड़े और उन्होंने काफी रन बनाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments