HomeHindi Newsइमरान खान और महमूद कुरैशी को सजा के बाद चुनाव लड़ने के...

इमरान खान और महमूद कुरैशी को सजा के बाद चुनाव लड़ने के रास्ते बंद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई नेता इमरान खान और उनके करीबी शाह महमूद कुरैशी को साइफर केस में 10-10 साल जेल की सजा सुनाई गई है। ऑफिशयिल सीक्रेट ऐक्ट के तहत सुनवाई कर रही विशेष अदालत के जज अब्दुल हसनत जुल्करनैन ने यह फैसला सुनाया है। इमरान खान रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। इस फैसले को इमरान खान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 10 साल की सजा के बाद अब इन दोनों के चुनाव लडऩे का रास्ता बंद हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments