HomeHindi NewsDelhi Newsट्रंप अच्छे मित्र तो हथकड़ी-बेड़ी क्यों लगी.. प्रियंका का तंज, ओवैसी भी...

ट्रंप अच्छे मित्र तो हथकड़ी-बेड़ी क्यों लगी.. प्रियंका का तंज, ओवैसी भी बरसे

अमेरिका से भारतीय नागरिकों को वापस भेजने का मुद्दा गर्मा गया है। कांग्रेस ने कहा कि जिस अमानवीय तरीके से भारत भेजा गया है, उनके हाथों में हथकड़ी और पैरों में जंजीर थी, ये बेहद ही शर्मनाक है। ये विश्व पटल पर भारत और भारतीयों का अपमान है। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने इस गंभीर मुद्दे पर नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की खामोशी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि बहुत बातें की गई कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प बहुत अच्छे मित्र हैं, फिर प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा क्यों होने दिया? क्या हम उन्हें लेने के लिए अपना विमान नहीं भेज सकते थे? क्या ऐसा व्यवहार किया जाता है कि उन्हें हथकडिय़ां, बेडिय़ां पहनाकर भेजा जाए? विदेश मंत्री, प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए।

सरकार उनके लिए क्या करेगी : ओवैसी

एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 2022 की प्यू रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में भारत के 6 लाख 75 हज़ार लोग बिना दस्तावेज़ के रह रहे हैं। ये लोग जब यहां आएंगे तब सरकार उनके लिए क्या करेगी, ये इन्हें देश को बताना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments