HomeHindi NewsHaryanaकांग्रेस की सरकार चाहती तो बन जाता राममंदिर.. हरियाणा के फरीदाबाद में...

कांग्रेस की सरकार चाहती तो बन जाता राममंदिर.. हरियाणा के फरीदाबाद में बरसे योगी

हरियाणा के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1947 में देश की आजादी के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तत्काल होना चाहिए था। विवाद भी नहीं था। कांग्रेस की सरकार चाहती तो तत्काल निर्णय लेती। कांग्रेस ने विवाद खड़ा करके बैरियर खड़े करवाए। कांग्रेस जिस समस्या का समाधान 65 वर्षों में नहीं कर पाई। 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी और 2019 में राम मंदिर विवाद सदा के लिए समाप्त हो गया। कांग्रेस समस्या का नाम है। देश की जितनी भी समस्या है, वे सब कांग्रेस ने दी है। देश को जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर कमजोर करने की चेष्टा हो रही है। यह सब कांग्रेस की देन है। कांग्रेस देश की समस्या का नाम है और भाजपा केवल समाधान है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments