HomeSportsBGT Seriesरोहित टीम के कप्तान ना होते तो टीम में भी ना होते,...

रोहित टीम के कप्तान ना होते तो टीम में भी ना होते, भारत के पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच इस वक्त बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी के 4 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया की टीम अब सीरीज में 2-1 की बढ़त बना चुकी है। और अब पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है और अब भारतीय टीम के सामने सीरीज में बराबरी करने की चुनौती है।

लेकिन इसी बीच भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर भारत के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने बड़ी बात कह दी है। और यहां तक कह दिया है कि रोहित शर्मा अगर टीम के कप्तान ना होते तो वह इस वक्त टीम में भी ना होते।

रोहित का फॉर्म अब उनका साथ नहीं दे रहा है: इरफान पठान

इरफान पठान ने कॉमेंट्री के दौरान कहा कि “एक खिलाड़ी जिसने लगभग 20,000 रन बनाए हैं, फिर भी जिस तरह से रोहित अब संघर्ष कर रहे हैं, ऐसा लगता है कि उनका फॉर्म उनका बिल्कुल भी साथ नहीं दे रहा है। अब जो हो रहा है वो ये है कि वो कप्तान हैं, इसलिए वो खेल रहे हैं। अगर वो कप्तान नहीं होते, तो शायद वो अभी नहीं खेल रहे होते। आपके पास एक तय टीम होती। केएल राहुल शीर्ष पर खेल रहे होते। यशस्वी जायसवाल होते। शुभमन गिल नंबर 3 पर खेल रहे होते।

आपको बता दें साल 2024 में अब तक रोहित शर्मा 14 टेस्ट मैच में 24.76 की औसत से रन बना सके हैं। इसके अलावा मौजूदा बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी में रोहित शर्मा सिर्फ 31 रन कुल मिलाकर बना सके हैं और उनका औसत 6.20 का है। अब सिडनी में जो पांचवा टेस्ट मैच खेला जाना हैं खबरों के मुताबिक वो रोहित शर्मा का आखिरी टेस्ट मैच हो सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments