HomeHindi Newsअगर रोहित शर्मा ऑक्शन में आते हैं तो यह टीम उन्हें लेने...

अगर रोहित शर्मा ऑक्शन में आते हैं तो यह टीम उन्हें लेने के लिए है तैयार,LSG के कोच का बड़ा बयान

आईपीएल ऑक्शन और इसके अलावा आईपीएल रिटेंशन यह दो टॉपिक इस वक्त ट्रेंड में चल रहे हैं। क्योंकि हर फैंस को यह जानना है कि उनकी फ्रेंचाइजी किन-किन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी और किन खिलाड़ियों को रिलीज करेगी और बहुत जल्द इसका फैसला भी आने वाला है। लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर जोंटी रोड्स ने बड़ा बयान दिया है और यह भी खुलासा किया है कि अगर रोहित शर्मा आईपीएल के ऑक्शन में आते हैं तो उनकी टीम पूरी तरह से तैयार है।

अगर रोहित ऑक्शन में आते हैं तो हम उन्हें लेने के लिए तैयार हैं: जोंटी रोड्स

मुंबई इंडियंस की टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का पिछला आईपीएल सीजन बेहद खराब गुजरा था और यह बातें भी होने लगी थी कि रोहित शर्मा को जब से मुंबई इंडियंस की टीम ने कप्तानी से हटाया है तब से उनके और हार्दिक पांड्या के बीच रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। और रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की टीम में अब नहीं खेलेंगे। और यही वजह है कि अब हर कोई यह सोचने लगा है कि रोहित शर्मा शायद आईपीएल के ऑक्शन में उतारते हुए दिखाई दें।

लेकिन अब लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने रोहित शर्मा को बड़ा बयान देते हुए कहा कि ” अगर रोहित शर्मा आईपीएल ऑक्शन में उतरते हैं तो हम बिल्कुल तैयार हैं और हम कोशिश करेंगे कि वह हमारी टीम में हों। हम उनका स्वागत करने के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments