HomeHindi Newsअगर गिल तमिलनाडु के होते तो अब तक टीम से ड्रॉप हो...

अगर गिल तमिलनाडु के होते तो अब तक टीम से ड्रॉप हो जाते, पूर्व खिलाड़ी का बड़ा आरोप

भारतीय टीम के युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल इस वक्त लगातार आलोचना का शिकार हो रहे हैं। बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी में शुभमन गिल के बल्ले से बड़े रन नहीं निकल सके। ऐसे में अब भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने शुभमन गिल के ऊपर एक बड़ा आरोप लगाया है और यहां तक कह दिया है कि शुभ्मन गिल अगर तमिलनाडु के होते तो अब तक टीम से ड्रॉप कर दिए जाते।

गिल को लेकर बद्रीनाथ ने कही बड़ी बात

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी बद्रीनाथ ने शुभ्मन गिल को लेकर बड़ी बात कही है और कहा है कि अगर गिल तमिलनाडु के होते तो अब तक भारतीय टीम से ड्रॉप कर दिए जाते। लेकिन लगातार उन्हें अब तक खेलने का मौका मिल रहा है।

बद्रीनाथ ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए कहा कि “अगर ये तमिलनाडु का शुभमन गिल होता, तो उसे बाहर कर दिया जाता। आपको वहां जाकर ये नहीं कहना चाहिए कि ओह, मैं इस तरह से खेलता हूं। मैं खड़ा रहूंगा और अच्छा प्रदर्शन करूंगा। चार लोग इसके बारे में लिखेंगे। आप जो भी कर सकते हैं, उस समय आप कोशिश करें और करें। इस सीरीज में, मुझे शुभमन से वो नहीं मिला। मैदान पर भी, वो खराब था। वो स्लिप और पॉइंट में नहीं टिक सकता था। वो टीम में क्या योगदान देता है?”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments