महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी विकास चंद्र रस्तोगी और राधिका रस्तोगी की बेटी लिपि (27) ने नरीमन पॉइंट स्थित सरकारी आवास की 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। उसे जीटी अस्पताल लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। वह सोनीपत हरियाणा में एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी और पढ़ाई में अपने प्रदर्शन को लेकर चिंता में थी। उसने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया है। कफ परेड थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।


